{"_id":"5732248a4f1c1bb955919d1e","slug":"dumper-ruined-over-the-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को डंपर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को डंपर ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में हाईवे पर जाम लगाए व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से गल्ला मंडी जा रहे गल्ला व्यापार मंडल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष को कानपुर सागर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। बाइक डंपर के नीचे घुस गई और व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। घटना से नाराज व्यापारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद करीब ढाई घंटे बाद व्यापारी शांत हुए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यापारी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
कस्बे के गुरगुज थोक निवासी उमेशचंद्र गुप्ता (38) पुत्र चंदकिशोर गुप्ता की गल्ला मंडी में नरेश ट्रेडिंग कंपनी नाम से फ र्म है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उमेशचंद्र बाइक से मंडी जा रहे थे। हाईवे पर शिवानी पैलेस के पास कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। बाइक डंपर में फंसने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन और व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कहकर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस पर प्रशासन ने मौदहा कोतवाली सहित कई थानों का फोर्स और पीएसी मौके पर भेजी। भाजपा नेता शिवप्रकाश सिंह सेंगर सहित अन्य लोगों की मांग पर डीएम ने उपजिलाधिकारी एमके मीणा को भी भेजा। उनके उचित कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी शांत हो गए। मृतक के भाई मुकेश की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन