फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Duhl horrific outbreak of fever

धौहल में बुखार का भीषण प्रकोप

Sat, 02 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Duhl horrific outbreak of fever
मरीज - फोटो : अमर उजाला

सरीला क्षेत्र के लोहिया गांव धौहल में करीब एक माह से बुखार का भीषण प्रकोप है। गांव के लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। फिलहाल करीब 200 लोग इसकी चपेट में हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इन मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही है और उनमें मलेरिया के लक्षण चिकित्सक बता रहे हैं। सूचना के देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। ऐसे में झोलाछाप डाक्टर चांदी काट रहे हैं।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर धौहल गांव की आबादी 2500 से अधिक है। वर्ष 15-16 में इसे लोहिया गांव चयनित किया गया। गांव में करीब एक माह से बुखार का प्रकोप है। बुखार से ग्राम प्रधान सरोज (50) व उनके पति उमाशंकर (55), हेमवती (52), आलोक शुक्ला (35), लोकेंद्र (14), योगेंद्र (15), रानी (19), सीता (47), भइयन (52), विनोद (50), जगत प्रसाद (55), पप्पू (35), शिवचरन (62), पवन (19), पियूष (16), अंकुर (14), राजेश (26), ज्ञानप्रभा (62), बृजरानी (70), फू लमती (50), जानकी (48), नरेश गोस्वामी (45) समेत 200 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के आलोक (25), महक (13), किरपईया (32), लकी (13) व मोहनलाल का सात दिन का नवजात शिशु समेत एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के अजय शुक्ला ने बताया कि मां हेमवती (52) क ी हालत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मलेरिया बताकर प्लेटलेट्स कम होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चार दिन तक हालत में सुधार न होने पर कानपुर इलाज कराने ले गया। वहां से दो दिन पूर्व ही लौटा है। इसी तरह सदर अस्पताल में भर्ती लकी के पिता संदीप शुक्ला ने बताया कि जांच में प्लेटलेट्स डाउन के होने के साथ मलेरिया के लक्षण चिकित्सक ने बताए हैं। ग्रामीणों में बुखार का खौफ दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब तबके के लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed