फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dubin crops from canals overflow

नहरों के ओवरफ्लो होने से फसलें डूबीं

Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dubin crops from canals overflow
पानी को पंपसेट से निकालते किसान। - फोटो : अमर उजाला

बिवांर (हमीरपुर)। नहरों के ओवरफ्लो व खांदियों से फ सलें डूब रही हैं। बिवांर, भरखरी एवं बिभूनी के बीच में आने वाले सिरसई मौजा में बीती रात अचानक नाले में जा रहे पानी से कई किसानों की दलहनी फ सलें लबालब हो गईं हैं। किसानों का कहना है कि नाले की खुदाई न होने से सपाट हो गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही किसान पंपसेट या अन्य तरीकों से खेतों में भरे पानी को निकालने में जुटे हैं। कस्बे के रज्जन अवस्थी के 12 बीघा मसूर की फसल, मइयादीन के सात बीघे में बोया चना, प्रागीलाल, दलपत, कमतू, झल्लू की दो-दो बीघा की मसूर, चंद्रभान सिंह के पांच बीघा चना, भरखरी के लल्लू विश्वकर्मा का 10 बीघा व लुंजा साहू का दो बीघा मटर सहित दर्जनों किसानों की लगभग 100 बीघे की फ सल जलमग्न हो चुकी है।
विज्ञापन


खेत में मौजूद बटाईदार बलबीर एवं रघुवीर ने बताया कि यह पानी मौदहा बांध की सायर माइनर से निकलता है लेकिन नाला खेतों के बराबर हो चुका है। इससे हर साल खेत भर जाते हैं। खेतों तक साथ लेकर गए किसान नेता महेश तिवारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से नाला खुदवाने और माइनरों को जोड़ने के लिए कई बार कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताया की जब तक माइनरों को नालों से जोड़ा नहीं जाता यह समस्या बनी ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed