{"_id":"6a6b98909e77a3622b0115d1","slug":"drunken-youth-commits-suicide-by-consuming-poison-hamirpur-news-c-225-1-sknp1045-127521-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शराब के नशे में युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शराब के नशे में युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के धरौन गांव में युवक ने शराब के नशे में जहर खाकर जान दे दी। वहीं अन्य स्थानों पर युवती समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धरौन निवासी रमेश रैकवार (20) गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। चार माह पहले वह घर लौट आया था। बुधवार की देर शाम उसने शराब के नशे में जहर खा लिया। रात को घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
छोटे भाई उमेश ने बताया कि महेश शराब पीने का आदी था। बताया कि 10 दिन पहले उसके चाचा मूलचंद्र का बीमारी के चलते निधन हो गया था। 10 दिन के अंदर परिवार में दो लोगों की मौत होने से परिजन सदमे में है।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली चरखारी के बृजपुर गांव निवासी महेश (30) रात को घर पर था तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई धीरेंद्र महेश के जहर खाने का कारण नहीं बता सका। इसी तरह मिरतला निवासी नीरज (23), बारीगढ़ निवासी खुशी (20) व बिलखी निवासी मनु (25) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।