फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drunk husband assaults wife and hangs her, death

Hamirpur News: नशे में पति ने पत्नी से मारपीट कर लगाया फंदा, मौत

Thu, 14 Nov 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband assaults wife and hangs her, death
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव के मजरा बजरंग डेरा निवासी एक युवक ने शराब पीने को लेकर पत्नी से मारपीट की। इसके बाद नाराज होकर खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन

जहां नदी किनारे स्थित शराब ठेके पर शराब पी और वहीं पड़े एक दुपट्टे से पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। भतीजे ने चाचा को फंदे पर लटकता देखा तो घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

गांव निवासी रामबहोर (36) मंगलवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद खेतों की तरफ चला गया था। भतीजे सूरज कुमार ने बताया कि वह खेतों की ओर गया तो उसने देखा कि चाचा बेरी के पेड़ पर फंदा से लटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान श्रीराम ने बताया कि मृतक के दो बेटियां व एक बेटा है। उधर, बताया जा रहा है कि झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ था। कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed