{"_id":"6a889c406dde474d5602af44","slug":"driver-dies-after-tractor-trolley-overturns-on-sisolar-road-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144064-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सिसोलर मार्ग में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सिसोलर मार्ग में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो- 21 एचएएमपी 14- प्रदीप की फाइल फोटो। परिजन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सिसोलर मार्ग पर पचखुरा खुर्द के समीप गुरुवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी प्रियंका ने करीब एक वर्ष पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
भौनिया निवासी प्रदीप कुशवाहा (30) गुरुवार रात करीब 11:30 बजे पंधरी गांव से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। पचखुरा खुर्द के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर नाले में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे प्रदीप दब गया। सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्राम प्रधान अरविंद पाल ने बताया कि प्रदीप पंधरी गांव में संचालित लकड़ी की अड्डी में मजदूरी करता था। रात में वहीं से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। प्रदीप की मौत से उसके पुत्र और पुत्री के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।