फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drainage stalled due to random CC road

ऊंचाई से बन रही सीसी सड़क के चलते जल निकासी हुई ठप

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drainage stalled due to random CC road
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड नंबर सात में विधायक निधि से बन रही सीसी सड़क से मोहल्ले की जल निकासी ठप हो गई। जिससे घरों में पानी भर गया। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को शिकायत कर जल निकासी कराने तथा सड़क की लंबाई और आगे तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर सात के निवासी वर्षों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लगभग पांच माह पहले लोगों ने विधायक मनीषा अनुरागी से मोहल्ले में सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। जिस पर विधायक निधि से लगभग 60 मीटर लंबाई में सीसी सड़क बन रही है। सोमवार को अचानक हुई तेज बारिश से मोहल्ले के घरों में पानी भर गया। गुस्साए मोहल्ला निवासी नरेंद्र यादव, अजय प्रताप, करन सिंह, वीरपाल, सुभाष यादव अवधेश पाल सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कहा सड़क का निर्माण बेतरतीब हो रहा है। सड़क ऊंची होने की वजह से घरों में पानी भर गया है। एसडीएम अजीत परेश ने लेखपाल व नगर पंचायत कर्मियों को मौके पर भेजकर निकासी की व्यवस्था कराई। साथ ही आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण जल निकासी को देखते हुए कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed