फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dr. Ambedkar Jayanti message of harmony

डा. अंबेडकर जयंती पर समरसता का संदेश

Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar Jayanti message of harmony
राठ में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक गयादीन अनुरागी - फोटो : अमर उजाला

भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में जयंती पर कार्यक्रम हुए। कलेक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। कार्यक्रमों के जरिए समरसता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि समाज की विषम परिस्थितियों के सुधार के लिए महापुरुष जन्म लेते हैं। बाबा साहब ने समाज के दबे, गरीब, कमजोर तबके के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया। एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि हम सभी को मानव जाति व धर्म का सम्मान करना चाहिए। कहा कि सभी जातिवाद समाप्त करने को आगे आएं। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि भेदभाव मिटाना चाहिए।
विज्ञापन


मौजूद अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कृष्णमुरारी, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, बीडीओ हरिश्चंद्र प्रकाश, नीना पांडेय, बद्रीप्रसाद, नाथूराम पथिक आदि मौजूद रहे। राजकीय हरिजन छात्रावास में केक काटकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रवक्ता सत्यकुमार, रामयश गौतम, सुरेश सोनकर, विनोद, रघुनंदन अनुरागी, छात्रावास अधीक्षक विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरारा नगर पंचायत चेयरमैन माया बाल्मीकि ने कस्बे के वार्ड चार स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुखराम, रामऔतार, प्रभू अहिरवार आदि मौजूद रहे। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने मुख्यालय स्थित शाखा पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। बीमा सलाहकार विनोद यादव, दीपक कुमार, श्रीप्रकाश, बालकिशन, गिरीश तिवारी, अनूप निगम, नीरज निगम आदि ने विचार व्यक्त किए।


इसी प्रकार कुलदीप गुप्ता व राहुल मल्होत्रा ने यमुना नदी के तट पर निकली रेत में अंबेडकर की प्रतिमा बनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर रमेश सैनी, अरुण सिंह गौतम, प्रवीण सचान आदि मौजूद रहे। मौदहा क्षेत्र के भैसमरी गांव में रामलीला मैदान में डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां प्रधान गयाप्रसाद बाजपेई, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरधारीलाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed