{"_id":"6abab12f55cf40f53d01264c","slug":"double-decker-bus-heading-to-delhi-without-a-permit-seized-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145686-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिना परमिट दिल्ली जा रही डबल डेकर बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिना परमिट दिल्ली जा रही डबल डेकर बस सीज
विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 30- कस्बा में हमीरपुर-राठ मार्ग पर खड़ी स्लीपर बस। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। बीते दिनों दिल्ली रूट पर जेवर के पास हुई बस दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग सख्त है। सोमवार शाम पीटीओ ने कस्बे में दिल्ली को जाने वाली बस की चेकिंग कर सीज की कार्रवाई की है।
बताते चलें कि जेवर के पास बस में आग लगने से 9 यात्री जिंदा जल गए और लगभग 20 बुरी तरह झुलस गए थे। घटना को लेकर अमर उजाला लगातार स्लीपर बसों में बिना सुरक्षा व परमिट के फर्राटा भर रही बसों के खिलाफ प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर रहा है। खबर का संज्ञान लेकर सोमवार को परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की है। बीते दिनों हुए बस हादसे में राठ के दो और मुस्करा के एक यात्री की जलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिवहन विभाग सख्त कदम उठा रहा है।
पीटीओ सूर्य प्रताप देव ने बताया कि बिवांर होते हुए दिल्ली को जाने वाली डबल डेकर बस को सीज किया गया है। बताया कि प्रिंस ट्रैवल्स की बस की चेकिंग की गई। न तो दिल्ली रूट का परमिट मिला और न ही कोई अग्निशमन यंत्र मिला। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।