फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Doors of employment will open, 68 entrepreneurial friends selected

Hamirpur News: रोजगार के खुलेंगे द्वार, 68 उद्यमी सखियों का चयन

Fri, 21 Nov 2025 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Doors of employment will open, 68 entrepreneurial friends selected
हमीरपुर। जिले में 68 सूक्ष्म उद्यमी सखियाें का चयन किया गया है। इन्हें राष्ट्रीय आजीविका मिशन से मानदेय भी मिलेगा। यह सखियां महिलाओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक लघु उद्योग स्थापित कराएंगी। रोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाएंगी। एक सखी को महीने में सिर्फ एक उद्यम स्थापित कराना होगा।
विज्ञापन


एनआरएलएम के तहत सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया गया है। ये ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कराएंगी। इसके साथ ही यूनिट स्थापित करने के लिए युवाओं को महिलाएं जागरूक करेंगी। बैंक से समन्वय स्थापित कर उद्यम स्थापित कराने में मदद करेंगी, ताकि स्वयं सहायता समूह की महिला आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन


ये है योजना
सूक्ष्म उद्यम सखी योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें उद्यमिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह योजना महिलाओं को व्यावसायिक ज्ञान के साथ ही ऋण सहायता और बाजार की समझ प्रदान करेगी। सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उद्यम सखियां न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। यह योजना महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटउद्यम सखी बनने के लिए इच्छुक महिला समूह की सदस्य होनी चाहिए। जिले में अब तक 68 उद्यम सखियों का चयन किया गया है। इन्हें जल्द ही 10 दिन के प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

- प्रशांत मिश्रा, जिला मिशन प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed