{"_id":"4686cc28dedee3eabe986d684f141bd2","slug":"dont-make-defference-between-son-and-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा-बेटी में न करें अंतर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा-बेटी में न करें अंतर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जीजीआईसी परिसर में एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने आकर्षक रंगोली बनाई। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक पेश किया।
विज्ञापन
पूर्व प्रवक्ता लखनलाल जोशी ने स्वयंसेवियों से बेटा व बेटी में अंतर न करने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी अंजना खरे ने साप्ताहिक शिविर की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्या नुजहत सईद फात्मा, वंदना खरे, सुमनलता पुरवार, अलवेजा, विनीता, स्वांगी स्वर्णकार आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार जीआईसी का भी अमिरता गांव में चल रहे साप्ताहिक शिविर का समापन हो गया। मौके पर एआरटीओ अजीम ने कहा कि छात्र राष्ट्र के भविष्य हैं।
विज्ञापन
छात्र देश के विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं। यातायात कर अधिकारी अमित, बाबूराम कनौजिया व राजेंद्र कुमार प्रजापति ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी संगमलाल आदि मौजूद रहे।