{"_id":"57f7ec0e4f1c1b526a26f9b7","slug":"doleful-tune-procession-pulled-nejon-and-pulses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातमी धुन पर निकाला नेजों व ढालों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातमी धुन पर निकाला नेजों व ढालों का जुलूस
अमर उजाला ब्यूराो/हमीरपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय में जुलूस निकालते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम की पांचवीं तारीख के मौके पर शुक्रवार को मुख्यालय के खालेपुरा स्थित भूरी इमामबाड़े से नेजों व ढालों का जुलूस निकाला गया। सभी इमामबाड़ाें में जुलूस जाने के बाद खालेपुरा स्थित इमामबाडे में जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
भूरी इमामबाड़े के हबीब खां की अगुवाई में शुक्रवार की दोपहर नेजाें व ढालों का जुलूस निकाला गया। जुलूस रहुनियां धर्मशाला, पशु चिकित्सालय, हाथी दरवाजा, कजियाना, कालपी चौराहा होते हुए खालेपुरा इमामबाड़ा पहुंचा। जुलूस में अकीदतमंद मातमी धुन बजाते चल रहे थे। बताया कि रविवार को सभी इमामबाड़ो के नेजों का जुलूस निकाला जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से कुरारा, ललपुरा, सुमेरपुर व कोतवाली का फोर्स तैनात किया गया था।
कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और जुलूस को परंपरागत रास्ते से ही निकाला गया। इस मौके पर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष बलीअहमद साबरी, सलीम वारसी, अनवर खान, सब्बल अवस्थी आदि मौजूद रहे।