फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Documents submitted after three years... find out when the work will be done.

Hamirpur News: तीन साल बाद जमा कराए कागज... जाने कब होगा काम

Tue, 29 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Documents submitted after three years... find out when the work will be done.
फोटो 28 एचएएमपी 24- शहर के मलेरिया विभाग के सभागार में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर जानकारी देते
हमीरपुर। दिव्यांग बोर्ड शिविर में आए दिव्यांग के अनुसार, ऑनलाइन कराकर दस्तावेज जमा किए हैं। तीन साल से कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। पता नहीं जाने कब काम होगा।
विज्ञापन

सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने दोपहर 12:52 बजे शहर के सीएमओ कार्यालय के पीछे बने सभागार में दिव्यांग बोर्ड शिविर पहुंची। शिविर में कुल 39 लोगों ने प्रतिभाग किया। इनमें 21 लोगों को पात्र पाया गया और लगभग 15 लोगों को जांच के लिए भेजा गया है, जबकि तीन लोग अपात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

कार्ड के लिए तीन साल से कर रहा इंतजार
मौदहा क्षेत्र के सिसोलर गांव से आए दिव्यांग संतोष कुमार ने बताया कि तीन साल पूर्व छत से गिरकर कमर की हड्डी टूट गई थी। उस समय दिव्यांग कार्ड बनवाने के लिए आया था, लेकिन चिकित्सकों ने तीन साल बाद आने को कहा था। अबकी आकर ऑनलाइन आवेदन करके दस्तावेज जमा किए हैं। पता नहीं कब कार्ड बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार आया, इसबार जगी उम्मीद
सुमेरपुर क्षेत्र के छानी गांव से आए दिव्यांग सिद्धू कहते हैं कि चार सोमवार लगातार शिविर में आए, अबकी कार्ड बनने की उम्मीद जगी है। एक माह बाद कार्ड मिलने का आश्वासन दिया गया है।


दिव्यांग शिविर में कुल 39 लोगों आए थे। इनमें 21 लोगों को मौके पर ही जांच कर दिव्यांग कार्ड की स्वीकृति दी गई है। कुछ को जांच के लिए और कुछ अपात्र पाए गए हैं। - डॉ. सच्चिदानंद, नोडल दिव्यांग बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed