फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Doctors and staff must be present at the health center on time.

Hamirpur News: समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहें डॉक्टर व कर्मचारी

Fri, 25 Sep 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff must be present at the health center on time.
पनवाड़ी (महोबा)। सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पनवाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निर्देश दिए कि डॉक्टर व कर्मचारी समय से अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ ने एसीएमओ बीके चौहान और डीपीएम ममता अहिरवार के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, ड्रग स्टोर, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे कक्ष, कार्यालय, प्रसव केंद्र व आयुष्मान केंद्र का जायजा लिया। सीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किया जाए। ताकि, मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र से ही आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहें। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक आरजी शंखवार, वसीम बेग, डॉ. रविंद्र भारती, डॉ. राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed