{"_id":"138bd059c6fa439408f407451ca6a572","slug":"do-self-analysis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिरीक्षण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिरीक्षण करें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित रहमानियां इंटर कालेज के संस्थापक हजरत सैय्यद मौलाना सलीम जाफरी की याद में जश्न मौलाना डे का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर वीके त्रिपाठी ने विज्ञान के छात्रों को संबोधित किया। कहा कि सबको एक तरफ हटाएं और आत्मनिरीक्षण करें, आदमी का दर्द समझें।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजक रहमानियां इंटर कालेज के प्रबंधक शफी अहमद खां, प्रधानाचार्य डा.रजिया सुल्तान व संयोजक अलीगढ़ के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मुख्तार अहमद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रोफेसर वीके त्रिपाठी ने कहा कि इस देश का बंटवारा गांधी ने नहीं किया। दरअसल यह काम अंग्रेजों ने किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के चार केंद्र बाजार कारपोरेट, शिक्षण संस्थाएं, धार्मिक केंद्र व राजसत्ता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने छोटे-छोटे सेमीनार कराने, आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और उन ताकतों पर बारीक नजर रखने की सलाह दी। इस मौके पर नेशनल इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य परशुराम श्रीवास, पूर्व प्रवक्ता जयप्रकाश त्रिपाठी, काशी प्रसाद साहू, कानपुर के अधिवक्ता अखलाक अहमद, हमीरपुर से आए मुन्ना शर्मा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मुख्तार अहमद ने किया।
विज्ञापन
नेशनल कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, भाजपा नेता जगदीश प्रसाद व्यास, कांग्रेस के ओमप्रकाश शिवहरे, अनिल अग्रवाल, देवी प्रसाद गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, उपप्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, प्रबंधक प्रताप सिंह मराठा, दिल्ली से आए नजमुद्दीन, खलील अहमद, दिनेश शर्मा, राजू शर्मा, चौधरी हिदायतुल्ला, एड.राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य चौधरी मजहर नियाब, याकूब अहमद, मसूद अहमद, रहीस अहमद आदि मौजूद रहे।