फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Do not wear helmet, bike rider was expensive, death

हेलमेट न लगाना बाइक सवार को महंगा पड़ा, मौत

Wed, 19 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Do not wear helmet, bike rider was expensive, death
घटनास्थल पर पड़े घायल लगी भीड़। - फोटो : Amar ujala

सरीला मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकें  आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक ने हेलमेट उतारकर पीछे बैठे साथी को पकड़ा दिया था। राहगीरों की मदद से घायलों को कस्बे की पीएचसी से सदर अस्पताल रेफ र कर दिया गया। जहां गंभीर हालत में तीनों घायलों को कानपुर भेज दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिवांर-सरीला मार्ग पर जलालपुर थानाक्षेत्र के राजामऊ गांव के मोड़ पर दो बाइकों की सामने- सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चला रहे मूलचंद (19) पुत्र जोरावर निवासी खडेहीलोधन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी नंदराम (22) पुत्र घसीटा ने बताया कि बहन मन्नूदेवी की नौ मई को शादी है। वह वह अपने ममेरे भाई मूलचंद्र के साथ शादी के कार्ड बांटने स्वासा जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


मूलचंद्र बाइक चला रहा था। बताया कि हेलमेट उतारकर उसने उसे पकड़ा दिया था। मूलचंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल ने बताया कि घटना के बाद उसने कई बार यूपी 100 को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोर्टें आइं हैं। दूसरी बाइक पर सवार जलालपुर थानाक्षेत्र खंडौत गांव निवासी बालेंद्र (21) पुत्र लालता प्रसाद व बहन सहोद्रा (17) व दोस्त सुरेश (21) पुत्र कालला प्रसाद को लेकर निवादा गांव के अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय से वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सहोद्रा बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही है। तभी बाइकों की भिड़ंत हो गई। बालेंद्र व सुरेश गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं, मृतक मूलचंद के घर पर ताला लटका हुआ है। उसके परिजन राजस्थान में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। जलालपुर थानाध्यक्ष कंबोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए राठ भेजा है। परिजनों को सूचना भी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed