फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DM expressed displeasure upon finding filth.

Hamirpur News: गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 01 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure upon finding filth.
भरुआ सुमेरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। गंदगी पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी को सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्थापना पटल पर अवर अभियंता से बोरिंग योजना और लिपिक अजीज खान से कर्मचारियों के अभिलेखों की जानकारी ली। एडीओ समाज कल्याण से पेंशन की स्थिति पूछी। संतोषजनक जानकारी न मिलने पर कार्यप्रणाली सुधारने को कहा। मनरेगा पटल पर एपीओ विकास चंद्र से कार्यों की जानकारी ली। मजदूरों की हाजिरी में गड़बड़ी रोकने तथा चकरोडों के कार्य प्राथमिकता से पूरे कराने के निर्देश दिए। क्षेत्र में 35,640 श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब 4,000 कार्यरत हैं। एनआरएलएम कार्यालय में बताया गया कि 1,100 समूहों के लक्ष्य के सापेक्ष 164 स्वयं सहायता समूह गठित हुए हैं। टेढ़ा में चप्पल और इंगोहटा में झाड़ू उद्योग संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed