{"_id":"590cbf724f1c1b06464439b1","slug":"distressed-people-not-getting-cash-from-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से कैश न मिलने से हुए परेशान लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से कैश न मिलने से हुए परेशान लोग
hamirpur
Updated Fri, 05 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
राठ स्टेट बैंक शाखा में कैश के लिए फर्श पर लेटा विकलांग छक्की
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों से कैश न मिलने पर लोग बुरी तरह से परेशान हैं। बैंक में भीड़ होने से सारा दिन लाइन में लगने के बाद पांच हजार हाथ लग रहे हैं। शादी के सीजन में लोगों को कैश न मिलने से रोष है।
नोटबंदी से अभी तक लोगों को निजात भी नहीं मिली थी कि अब बैंकों में कैश की किल्लत ने परेशान कर दिया। लोग बैंकों में रुपये के लिए सारा दिन लाइन में लगकर कैश के लिए घंटों इंतजार करते रहते हैं। गुरुवार को बुधौलियाना मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय विकलांग छक्की एसबीआई शाखा गया तो बैंक कर्मियों ने कैश नहीं दिया। थक हार विकलांग बैंक के फर्श पर लेट गया। किसी भी बैंक कर्मी ने यह जहमत नहीं उठाई कि उसे क्या तकलीफ है।
लोगों ने बताया कि बैंक द्वारा पांच से दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा, एडीबी में कैश का बुरा हाल है। एक लाख या पचास हजार की चेक लेकर जाने वालों को पांच हजार थमाए जा रहे हैं। किसान रामफल, रामकरन, देवीदीन ने बताया कि उसके परिवार में शादी है। बैंक कर्मी सिर्फ पांच हजार रुपये दे रहे हैं। ऐसे में शादी कैसे होगी, समस्या है। वहीं गल्ला व्यापारी भी कैश के लिए परेशान हैं। बैंकों द्वारा न के बराबर कैश मिलने से उनका कारोबार भी प्रभावित है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैश की कमी है। रिजर्व बैंक से कैश न आने के कारण परेशानी हो रही है। जितना कैश है, उसी से वह काम चला रहे हैं।