फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Disputes will be resolved through mutual consent during Mediation Week.

Hamirpur News: मध्यस्थता सप्ताह में आपसी सहमति से सुलझेंगे विवाद

Wed, 08 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Disputes will be resolved through mutual consent during Mediation Week.
हमीरपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने बताया कि मेडिएशन 2.0 अभियान के तहत मध्यस्थता सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें सभी न्यायिक अधिकारियों से मध्यस्थता योग्य वादों को मध्यस्थता केंद्र भेजने के लिए कहा गया है। इससे मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में समाधान संभव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मध्यस्थता वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था है। इसमें पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय, समयबद्ध और कम खर्चीली है। इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। सचिव ने कहा कि सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और वादकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि लोगों को सुलभ, त्वरित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed