{"_id":"658b12aa7ae410172e051ddd","slug":"discussion-investigation-started-regarding-conversion-of-naib-tehsildar-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-6494-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नायब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन करने को लेकर चर्चा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नायब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन करने को लेकर चर्चा, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। स्थानीय तहसील में तैनात नायब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन करने की चर्चा कस्बा समेत जिले में फैली हुई है। दो दिन लगातार मस्जिद में पहुंच नमाज पढ़ने की मुअज्जिन की सूचना पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। आशीष गुप्ता से मोहम्मद यूसुफ बन नायब पर कस्बा निवासी एक मुस्लिम युवती से निकाह करने की भी चर्चा है। तहसीलदार ने उर्दू सीखने के चलते मस्जिद पहुंचने व नमाज पढ़ने का मामला संज्ञान में न आने की बात कही है। वहीं नायब तहसीलदार ने धर्म परिवर्तन की बात को नकार दिया है।
कस्बा स्थित काचरिया बाबा मस्जिद में जब एक अज्ञात शख्स को लोगों ने दो दिन नमाज पढ़ने आते देखा। तो इसकी पूछताछ शुरू हो गई। लोगों ने जब उससे जानकारी ली तो उसने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ निवासी कानपुर बताया, लेकिन जब उसने अपने को मौदहा तहसील का नायब तहसीलदार बताया तो लोगों के होश उड़ गए। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद मुश्ताक ने अपने आपको किसी विवाद से बचाने के लिए इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी। जिसकी जांच करने के लिए सोमवार रात तसीलदार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मौके पर मौजूद कई लोगों के बयान दर्ज करते हुए दस्तखत कराए। लोगों ने बताया की यह मोहम्मद यूसुफ नहीं बल्कि आशीष गुप्ता है जो स्थानीय तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। जानकारी के अनुसार आशीष गुप्ता कानपुर निवासी है। शादीशुदा होने के साथ उनके दो बच्चे भी हैं। चर्चा इस बात की भी है की आशीष गुप्ता ने मौदहा तहसील क्षेत्र में हाल ही में एक मुस्लिम युवती से निकाह भी किया है। उसके बाद से ही वह मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचने लगे। जिलाधिकारी राहुल राहुल पांडेय का कहना है कि अभी वह रास्ते में हैं। जनपद पहुंचकर मामले की जानकारी कर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि आशीष गुप्ता दो दिन मस्जिद गए थे। शायद उनकी किसी से उर्दू सीखने की बात हुई थी, नमाज पढ़ने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दूसरे धर्म का व्यक्ति पढ़ सकता है नमाज
- जांच अधिकारी ने मस्जिद पहुंच मौके पर मौजूद लोगों से यह भी पूछा की क्या कोई अन्य धर्म का आदमी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ सकता। जिस पर लोगों ने बताया की उनको किसी के नमाज पढ़ने पर कोई आपत्ति नहीं है। बस इतना जरूर है की इसका आरोप उन पर न आए।
-- -- -- -- -- -- -- --
-एसडीएम राजेश मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार ने मस्जिद उर्दू पढ़ने के लिए जाने की बात कही है। इसके अलावा यदि उन्होंने धर्म परिवर्तन किया है तो इसकी जानकारी कुछ दिन में अपने आप हो जाएगी। कहा दो सितंबर 2023 से तहसील में उनकी तैनाती है।
-- -- -- -- -- -- -- --
बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक आशीष सिंह का कहना है कि नायब तहसीलदार ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। हिंदू मैरिज एक्ट के अनुसार कोई व्यक्ति पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता है। जिस युवती से शादी कर ली है वह उनके साथ रहती है। उनका पत्नी व परिवार कानपुर रहता है जिसके आने की संभावना है। हमने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
जिलाधिकारी ने बैठाई जांच
- मामले को लेकर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने केे बाद एसडीएम को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने मामले को लेकर एएसपी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। मंगलवार को अधिकारियों ने नायब तहसीलदार के बयान भी दर्ज किए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
नायब तहसीलदार बोले सारे आरोप निराधार
- नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता का कहना है कि उन्होंने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया है। जो फोटो वायरल हो रहीं है वह ईद में ड्यूटी के दौरान की हैं। कहा कि एक अवैध कब्जे के विवाद में उन्होंने कस्बे में जांच कर कार्रवाई की थी। जिसके बाद वह लोग उसके खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं। वह जांच में पूरा सहयोग करें। सारी स्थिति साफ हो जाएगी।