{"_id":"5a05df444f1c1b86698ba9d4","slug":"deteriorating-climate-problems-due-to-mist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ने लगी आबोहवा, धुंध के चलते लोगों को हुई दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ने लगी आबोहवा, धुंध के चलते लोगों को हुई दिक्कत
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ता प्रदूषण कोहरे व धुंध का कारण बन रहा है। प्रदेश के कई शहरों के बाद शुक्रवार को हमीरपुर की आबोहवा भी खराब रही।
सर्द मौसम का शुक्रवार को लोगों को हल्का अहसास हुआ।
गुरुवार तक साफ रहे मौसम ने शुक्रवार को अचानक पलटी ली। धुंध के साथ घना कोहरा छाने से 20 से 30 मीटर की दूरी तक भी कुछ दिख नहीं रहा था। सुबह टहलने निकले लोगों को कोहरे के साथ धुंध मिली होने का अहसास हुआ।
छह नवंबर की रात से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। चिकित्सक डा.मनीराम वर्मा बताते हैं कि प्रदूषण के सूक्ष्म कण मौसम की नमी में मिलकर करीब 12 मीटर ऊंचाई तक एक अस्थाई धूल की परत बना देते हैं।
यही स्मॉग है। इससे लोगों की सेहत को सीधे नुकसान पहुंचता है। आंख और नाक में पहुंचने से संक्रमण करते हैं। जिससे बार-बार छींक आना, नाक से पानी बहना व खुजली की समस्या होती है। उन्होंने कहा हालांकि यहां हालात स्थिर हैं।