फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Desperate farmers crop insurance claim denied

फसल बीमा का क्लेम न मिलने से किसान मायूस

Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Desperate farmers crop insurance claim denied
बीमा प्रकरण

फसल बीमा क्लेम पाने के लिए लाइन में खड़े किसानों के हाथ सिर्फ मायूसी लग रही है। सूखे से जूझ रहे किसान इन दिनों एक-एक पाई को के लिए परेशान हैं। खेत बुआई का इंतजार कर रहे हैं। खाद, बीज खरीदने के लिए किसानों के पास पैसा नहीं है। किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बैंक अधिकारी हर बार उन्हें टहला देते हैं। इधर, बीमा कंपनी के अधिकारी सिर्फ दो बैंकों में ही धन न भेज पाने की बात कह रहे हैं।  

विज्ञापन


बीते रबी अभियान में पड़े सूखे पर जिले के 34,409 किसानों को क्लेम मिलना है। संबंधित बीमा कंपनी इफ्को टोक्यो इन किसानों को 34 करोड़ 75 लाख 56 हजार 72 रुपये क्लेम के रूप में बैंकों को भेजने की बात कह रही है। वहीं, फसल बीमा में प्रीमियम जमा करने वाले 8098 किसानों को क्लेम से वंचित रखा गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में एक लाख 96 हजार 144 किसान हैं। पिछले रबी सीजन में सूखा पड़ने से ज्यादातर जमीन परती पड़ी रह गई। पानी न मिलने से चना, मटर, मसूर, लाही व गेहूं की फसलों में सर्वाधिक नुकसान हुआ। बीते 2015-16 के रबी अभियान में 42 हजार 509 किसानों ने प्रीमियम जमा किया। इसमें किसानों की 60 हजार 100 हेक्टेयर जमीन बीमित हुई।
विज्ञापन


इस पर बीमा कंपनी इफ्को टोक्यो को बैंकों सहित केंद्र और राज्य सरकार ने 11 करोड़ 72 लाख 82 हजार 35 रुपये दिए। राजस्व व कृषि विभाग के सर्वे के आधार पर बर्बाद फसलों के आधार पर बीमा कंपनी ने किसानों को नुकसान की भरपाई की है। इसमें आठ हजार 98 किसान बीमा क्लेम से वंचित हैं। मौजूदा समय में दलहन की फसलों की बुआई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं, गेहूं की बुआई के लिए पलेवा का काम चल रहा है। ऐसे में पिछले साल सूखे का झटका खा चुके किसान कर्ज लेकर खेतों की बुआई कर रहे हैं। बीमा क्लेम को लेकर बैंकों के चक्कर भी लगा रहे हैं। लेकिन इफ्को टोक्यो बीमा कंपनी ने दो माह गुजरने के बाद भी क्लेम की धनराशि बैंकों को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से नहीं आई धनराशि
ओबीसी बैंक के शाखा प्रबंधक कृपाल साहू का कहना है कि फसल बीमा कंपनी इफ्को टोक्यो ने उनकी बैंक को बीते एक साल में क्लेम के रूप में एक भी धेला नहीं दिया है। सिर्फ घोषणा भर की जा रही है। कहते हैं कि इस घोषणा से किसान जरूर उनके यहां आकर क्लेम के लिए जद्दोजहद करते हैं।

आईएफसी कोड की वजह से हुई देरी
इफ्को टोक्यो बीमा कंपनी के कर्मी रूपेश कुमार कहना है कि कुछ बैंकों के आईएफसी कोड या एकाउंट नंबर गलत फीड होने के कारण खातों में धनराशि नहीं पहुंच पाई है। इनमें मुख्य रूप से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ओबीसी व सिंडीकेट बैंक हैं। कल ही इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात हुई है। दीपावली के बाद इन बैंकों में धनराशि पहुंच जाएगी।


गैर ऋणी किसानों को लाभान्वित करने पर जोर
जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर गैर ऋणी किसान भी रबी फसल में 31 दिसंबर तक बीमा करा सकते हैं। किसान बैंकों में प्रीमियम जमा कर सकते हैं। वहीं, एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कंपनी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को पत्र भेजा है। कहा कि कैंप लगाकर किसानों को फसल बीमा का प्रीमियम जमा कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा है कि फसल बीमा प्रीमियम जमा करने पर अगर किसानों को कोई समस्या आ रही है तो वह उनके मोबाइल नंबर 9235629726 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed