{"_id":"5f7f4abb8ebc3e9c02167908","slug":"dengue-havoc-continues-in-hamirpur-health-department-is-not-taking-concrete-steps-hamirpur-news-knp587308945","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में डेंगू का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग नहीं उठा रहा है ठोस कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में डेंगू का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग नहीं उठा रहा है ठोस कदम
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे के नई बस्ती में दवा का छिड़काव कराते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआसुमेरपुर। कस्बे की नई बस्ती में फैला डेंगू बुखार लगातार कहर बरपा रहा है। तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जबकि आधा सैकड़ा लोग डेंगू बुखार से ग्रसित होकर उपचार कराने के लिए मजबूर हैं।
कस्बे की नई बस्ती झंडा मैदान में डेंगू बुखार एक पखवारे से कहर बरपा रहा है। इस दौरान तीन महिलाओं की मौत होने से दहशत है। डेंगू बुखार से ग्रसित लोग कई शहरों में उपचार करा रहे हैं। इस मोहल्ले में प्रतिदिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को शिवरानी (65) को गंभीर हालत में कानपुर भर्ती कराया गया है। अशोक शर्मा की पत्नी सरोज व पुत्र अमित को कानपुर में भर्ती हैं। पियूष (12) पुत्र राजकुमार प्रजापति तथा गुलाब गुप्ता व उसकी पत्नी व दो बच्चों के साथ डेंगू बुखार की चपेट में हैं। इसके अलावा राधा गुप्ता, रज्जन गुप्ता, चुन्नू गुप्ता की पत्नी को डेंगू बुखार से ग्रसित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कन्हैया सिंह (18) को भी सदर अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। एक सप्ताह पूर्व विभाग ने कुछ हिस्से में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया था। बुधवार को नगर पंचायत की ओर से नालियों की साफ-सफाई कराकर फर्ज अदायगी की गई। सामाजिक कार्यकर्ता देशराज नामदेव का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पंचायत सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। रोकथाम के ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
उधर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.महेश चंद्रा ने बताया कि एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ लोगों की जांच कर दवा भी मुहैया कराई जा रही है। बताया कि गुरुवार को डॉ.तरुण पाल की अगुवाई में कैंप लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। जल्द ही अन्य ठोस कदम उठाए जाएंगे।