Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand to initiate a project to bring water from Maudaha Dam to Rath

Hamirpur News: मौदहा बांध से राठ तक पानी लाने की परियोजना शुरू कराने की मांग

Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand to initiate a project to bring water from Maudaha Dam to Rath
हमीरपुर। राठ नगर की पेयजल समस्या के समाधान और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार को विधायक मनीषा अनुरागी और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मौदहा बांध से राठ कस्बे तक पानी पहुंचाने की लंबित परियोजना को शुरू कराने की मांग उठाई। साथ ही राठ नगर को सेफ्टी सिटी योजना में शामिल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विधायक और चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि मौदहा बांध से राठ तक पानी लाने की परियोजना शुरू होने से नगर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। इससे नगरवासियों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना के शुरू होने की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके अलावा नगर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राठ को सेफ्टी सिटी योजना में शामिल किए जाने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों जनप्रतिनिधियों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मुलाकात से नगर की पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं को लेकर उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed