फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand for action against BJP members for burning an effigy

Hamirpur News: पुतला दहन करने पर भाजपाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 16 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against BJP members for burning an effigy
राठ (हमीरपुर)। सीईसी के पुतला दहन मामले में प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि राहुल गांधी का पुतला दहन करने पर भाजपाइयों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पदाधिकारियों ने राहुल का पुतला दहन करने के मामले में सत्ता पक्ष के नेताओं पर भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से सपाइयों ने कहा कि कानूनी दृष्टि से सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के लिए नियम व दंड के प्रावधान समान हैं। नगर में पुतला दहन के मामलों में स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई में असमानता चिंताजनक है। बताया कि सात अक्तूबर को रानी गेट पर विपक्ष की ओर से किए गए प्रदर्शन व पुतला दहन पर कई लोगों के खिलाफ गंभीर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं 12 अक्तूबर को आंबेडकर चौराहे पर सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के राहुल गांधी के पुतला दहन पर किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं को छूट देना सांविधानिक अधिकारों व कानून की निष्पक्षता का उल्लंघन है। इस दाैरान सत्यपाल यादव, कामता राजपूत, विमल राजपूत, प्रेमचंद्र पासवान, दिनेश लोधी, रविंद्र लोधी, मातादीन पासवान, चेतराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed