{"_id":"61f81ec75d4c9e54115c644f","slug":"delivery-in-ambulances-mother-and-child-healthy-hamirpur-news-knp678162094","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित स्टाफ ने दो गर्भवती महिलाओं का एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित स्टाफ ने दो गर्भवती महिलाओं का एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव
एंबुलेंस में जच्चा बच्चा के साथ 102 एंबुलेंस के ईएमटी नीलेंद्र कुमार।
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
हमीरपुर। अलग अलग दो स्थानों पर एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी राजकुमारी (25) को सोमवार की सुबह करीब 9:43 बजे प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी पंधरी गांव में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। तब ईएमटी कुलदीप और पायलट संतोष ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी कर रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
इसी तरह कुरारा क्षेत्र के भौली डांडा निवासी संगीता (28) गर्भवती थीं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। अस्पताल ले जाते समय गांव से निकलते प्रसव पीड़ा बढ़ गई। तब एंबुलेंस के ईएमटी नीलेंद्र और पायलट अभिषेक ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव करा पुत्री को जन्म दिलाया। एंबुलेंस के जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ को तैनात हैं। जो इमरजेंसी के दौरान उपचार देने में सक्षम है। एंबुलेंसों में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। ताकि मरीजों को समय पर सुरक्षित ढंग से हायर सेंटर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।