फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   debt troubled farmer dies of shock

कर्ज में डूबे किसान को पड़ा अटैक, हुई मौत

Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
debt troubled farmer dies of shock
भरुआसुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में कर्ज से परेशान एक किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान के ऊपर बैंकों का ल़ाख रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन

इंगोहटा निवासी श्रवण कुमार दीक्षित उर्फ पुत्तन महाराज (55) किसान थे। साथ ही शराब के ठेके में सेल्समैन का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उसके पास करीब 10 बीघे खेतिहर जमीन है। गुरुवार को अचानक अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। जिससे किसान की पत्नी संध्या, पुत्र अंश दीक्षित आठ, वंश दीक्षित पांच बेटी कनक तीन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी संध्या ने बताया कि उन्होंने इंडियन बैंक से दो लाख का केसीसी बनवा रखा है। इसी तरह सहकारी बैंक से 30 हजार का कर्ज ले रखा था। कर्ज को लेकर वह रात दिन चिंतित रहते थे। उनकी मौत के बाद तीन मासूम बच्चों की परवरिश का जिम्मा उसके कंधे पर आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed