फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of young man, commotion of women at liquor vend, vandalism

Hamirpur News: युवक की मौत, शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Death of young man, commotion of women at liquor vend, vandalism
पढ़ोरी गांव में आक्रो​शित महिलाओं को समझाती पुलिस।  - फोटो : पढ़ोरी गांव में आक्रो​शित महिलाओं को समझाती पुलिस।
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी ग्राम पंचायत के मजरा नई दिल्ली डेरा निवासी युवक ने शराब पीने के बाद फंदा लगा जान दे दी। घटना से गुस्साई महिलाओं ने शराब ठेके पर हंगामा कर तोड़फोड़ की। एसडीएम व सीओ ने महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मजरा नई दिल्ली डेरा निवासी महिलाओं का आरोप है कि अनिल कुमार (25) पुत्र श्रीचंद्र निषाद ने शनिवार देर शाम तक ठेके के पास शराब पी और घर पहुंचा। रात करीब 11 बजे कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह सैकड़ों महिलाओं ने गांव स्थित शराब के ठेके का घेराव कर वहां रखा माल फेंक दिया। गुस्सादेख सेल्समैन मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

महिलाओं ने सड़क पर फैले शराब के पाउचों को डंडों से कुचलकर नष्ट कर दिया।
सूचना पर आई पुलिस के समझाने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सेल्समैन मनमानी कर ठेका चलाता है। 24 घंटे यहां शराब बेची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इससे पूर्व भी इसी तरह अन्य युवकों की मौत हो चुकी है। बताया कि ठेका खुलने से गांव में हिंसा व आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी है। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ठेका स्वामी पुष्पेंद्र पाल ने बताया कि अचानक आक्रोशित महिलाएं ठेका का गेट तोड़कर अंदर घुस गईं। वहां रखी 65 पेटी शराब को सड़क पर फेंक उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed