{"_id":"61e460186506bd5ca22713f2","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-hamirpur-news-knp6757069157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की आग से जलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की आग से जलकर हुई मौत
विज्ञापन
बिवांर। थानाक्षेत्र के मजरा जल्ला में शनिवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से जलने से मौत हो गई। पिता ने पति, सास और ससुर पर मारपीट कर जलाकर मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। ससुरालवालों ने थाने पर खुदकुशी की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महोबा जिले के कहरा गांव निवासी बृजबिहारी ने पुत्री विनीता (24) की शादी चार साल पहले मजरा जल्ला निवासी कुंवर उर्फ हन्नू के साथ की थी। विनीता के एक तीन साल की पुत्री और दुधमुंहा बच्चा है। बृजबिहारी का आरोप है कि हन्नू आवारा लड़कों को घर में बैठाता था। विरोध करने पर विनीता को पीटता था। शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे दामाद, सास व ससुर ने विनीता के साथ मारपीट की और जलाकर मार डाला। दामाद ने फोन पर आत्महत्या करने की सूचना दी। बृजबिहारी ने पुत्री के पति, ससुर हेतराम व सास श्यामा देवी के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोग नौ गाड़ियों में आए थे। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के अनुसार मुकदमा लिखा जाएगा। पति ने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी।