फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dead,hamirpur,suside

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
dead,hamirpur,suside
हमीरपुर। शहर के रहुनियां धर्मशाला में किराए के मकान में रह रही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। रहुनियां धर्मशाला मोहल्ले में राखी (32) अपनी नौ साल की पुत्री यशी के साथ किराए पर रहती थीं। वह मोहल्ले में ही कालपी मार्ग पर ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना व पुत्री का भरण पोषण करती थी। मंगलवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कमरे के दरवाजे खुले थे। तभी उनकी पुत्री यशी पहुंची तो मां को फांसी पर लटकते देख बाहर जाकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग व मकान मालिक आए, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मकान मालिक की सूचना पर यूपी 112 पहुंची। शव को शवगृह में रखवाया है। पड़ोसियों ने बताया राखी अपनी पुत्री यशी के साथ रहती थी। उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। करीब एक साल पूर्व घाटमपुर निवासी अमित कुमार मिश्रा से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन वह अपनी ससुराली नहीं जाती थीं। उनके पिता कांशीराम कालोनी में रहते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed