{"_id":"621134e303ee7f5b001726a0","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-accused-of-murder-hamirpur-news-knp6815277121","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर झूला
विज्ञापन
हमीरपुर। ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी जाएगी।
जनपद जालौन के इंदिरा नगर वार्ड संख्या 14 मोहल्ला निवासी पंचम वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र दीपक (30) बीती 14 फरवरी को पत्नी को उसके मायके से लेने के लिए थाना सुमेरपुर के मुंडेरा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार की रात फोन आया कि उनके बेटे का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका है। पिता ने बताया कि 30 मई 2021 को बेटे की शादी गांव निवासी लाली कुटार की पुत्री मोना के साथ हुई थी।
बहू करीब दो माह से मायके में ही थी। पिता का आरोप है कि कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे साफ है कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। मां कुसुमा के मुताबिक बहू ने ही बेटे को फोन उसे ले जाने के लिए अपने मायके बुलाया था। घटना की जानकारी के बाद भी बहू व उसके घर का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। मां ने भी ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई थी।