फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body of youth found drowned in Yamuna river

यमुना नदी में डूबे युवक का मिला शव

Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found drowned in Yamuna river
कुरारा। थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने गया युवक डूब गया। रविवार को गोताखोरों ने शव को खोज निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।
सिकरोढ़ी गांव निवासी शिवम यादव (21) शनिवार सुबह करीब सात बजे परिवार के लोगों को बताए बिना घर से चला गया था। देर शाम तक घर न आने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज की। पता न चलने पर पिता चंद्रपाल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतक के बड़े भाई अरविंद ने बताया कि वह हाईस्कूल पास था। इन दिनों आर्मी की तैयारी कर रहा था। बताया कि रविवार को नदी में नहाने जाने की जानकारी मिलने पर पहुंचे तो उसकी चप्पलें वहां पड़ी मिली। पुलिस को सूचना दे गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में जाल डालकर उसकी तलाश शुरू की। तभी नदी में उसका शव मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। कहा शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed