फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body of youth found drowned in river

नदी में डूबे किशोर का शव इटावा की तैराक टीम ने ढूंढ निकाला

Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found drowned in river
कुरारा। थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में शनिवार को अमावस्या पर यमुना नदी में नहाते डूबे छात्र का शव इटावा की तैराक टीम ने निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को मृतक राम बिहारी (16) अपने साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया था। तभी सभी साथी गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। वहीं स्नान कर रहे गांव के लोगों ने डूबते सात किशोरों को बाहर निकाल लिया था। जबकि मृतक राम बिहारी गहरे गड्ढे में जाने से डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक शव नहीं मिल सका। पुलिस ने रविवार को इटावा से तैराक टीम को बुलाया। टीम ने मशीन द्वारा पानी मथने के बाद शव को यमुना नदी से बाहर निकाल लिया। ग्राम प्रधान हनुमान निषाद ने बताया कि रविवार को दस बजे तैराक टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed