{"_id":"61c36bfd45591a7a382b9a9d","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-hamirpur-news-knp671115372","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नंदना गांव के पास सड़क किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। मृतक के भाई ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है।
जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे उसका भाई अशोक कुमार (26) घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। तभी गांव के तीन व नंदना गांव के दो लोग वहां पहुंचे। दबंग अशोक को जबरन पकड़कर अपने साथ ले गए। बुधवार सुबह नंदना गांव के पास सड़क किनारे उनका शव नीम के पेड़ पर लटका मिला।
देवेंद्र का आरोप है कि दबंगों ने 17 दिसंबर को अशोक को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। अब 30 हजार का तगादा कर रहे थे। इससे पूर्व भी दबंग 30 हजार देकर 40 हजार वसूल चुके थे।
मृतक अविवाहित था, आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। युवक की मौत से नेत्रहीन पिता किशोरीलाल, मां सुमित रानी, भाई देवेंद्र व राजेंद्र बेहाल है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।