{"_id":"6495e78e83d41a5850051214","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-on-the-river-bank-hamirpur-news-c-12-1-302009-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 24 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:12 AM IST
सार
मृतक के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। सात दिन पहले उससे बात हुई थी उसने यह भी नहीं बताया कि कब वह घर लौट रहा है। इसलिए उन्हें उसके आने की जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र में भेड़ी डांडा गांव के बेतवा नदी के किनारे शुक्रवार की देर शाम एक युवक पेड़ की डाल के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक ने सात दिन पहले परिजनों से बात की थी।
विज्ञापन
जलालपुर थाना प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि बेतवा नदी के किनारे कछार में शुक्रवार देर शाम एक पेड़ पर एक युवक का शव लटकता दिखाई दिया। बताया कि शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। मृतक युवक के पास से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त उत्तम (25) पुत्र श्रीराम निवासी बजेहटा थाना ललपुरा के रूप में की गई।
विज्ञापन
21 जून के दिन बस टिकट हमीरपुर से बाया छानी मिला है। बताया कि घटना की सूचना परिजनों दी गई और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। सात दिन पहले उससे बात हुई थी। उसने यह भी नहीं बताया कि कब वह घर लौट रहा है। इसलिए उन्हें उसके आने की जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन