फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body not found, relatives took the body in e-rickshaw

Hamirpur News: नहीं मिला शव वाहन, शव को ई-रिक्शा ले गए परिजन

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body not found, relatives took the body in e-rickshaw
राठ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राठ में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बीमारी से वृद्ध की मौत होने पर शव को ले जाने के लिए सीएचसी का शव वाहन नहीं मिला। परिजन वृद्ध के शव को ई रिक्शे में रख कर ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि शव के अस्पताल से बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

राठ के कांशीराम कालोनी निवासी अनिल सोनी ने बताया उनके पिता रामगोपाल सोनी (70) को डायबिटीज की बीमारी थी। उरई के एक अस्पताल में आठ दिन इलाज कराने के बाद घर लाए। बताया सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आसपास तलाश किया पर शव को ले जाने के लिए कहीं शव वाहन दिखाई नहीं दिया। मजबूरी में ई रिक्शा पर अपने पिता का शव घर ले गए। बतादें सीएचसी में शव ले जाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था है। पर प्रचार प्रसार के अभाव में अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। वहीं करीब चार माह पहले शव वाहन के चालक को हटा दिया गया। जब कोई शव वाहन की मांग करता है तो सुरक्षा गार्ड अथवा वार्ड ब्वाय वाहन चलाकर ले जाते हैं। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा शव वाहन उपलब्ध है। किसी ने वाहन की मांग ही नहीं की। कहा शव वाहन मांगने पर जरूर उपलब्ध कराया जाता। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed