फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dead body found hanging in room

अंदर से कुंडी लगा फांसी पर लटका युवक

Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging in room
राठ। कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नौहाई गांव निवासी कृपाराम अहिरवार ने बताया गुरुवार रात को पुत्र लोकेंद्र कुमार (25) खाना खाकर को गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक नहीं उठा। आवाज देने पर भी गेट नहीं खोला। दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे से लटका मिला। बताया कि 18 मई 2021 को नौरंगा गांव की रचना के साथ शादी हुई थी। पत्नी चार माह से अपने मायके में थी। मृतक मेहनत मजदूरी से परिवार का भरण पोषण करता था। वह भाइयों भूपेंद्र व योगेंद्र में मृतक लोकेंद्र दूसरे नंबर का था। पिता सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं।

कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
राठ। जरिया थाने के कैमोखर गांव में छठवीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा की आत्महत्या पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
कैमोखर गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को पत्नी चंद्रकली के साथ गांव में मजदूरी करने गए थे। घर में पुत्री रोशनी, पुत्र कौशल व रोशन अकेले थे। शाम सात बजे घर लौटे तो पुत्र-पुुत्री घर से गायब थे। पुत्र कौशल गांव में रामायण का पाठ करने गया था। अटारी पर जाकर देखा तो पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे रोशनी का शव लटका मिला। पिता बाबूलाल ने बताया गोहांड के इंटर कालेज में कक्षा छह की छात्रा थीं। जरिया एसओ रामआसरे सरोज ने कहा आत्महत्या के कारणों की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed