फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead bodies found in Yamuna river in Hamirpur

हमीरपुर: यमुना नदी में शवों को बहते देख मचा हड़कंप, अब तक सामने आई ये बात

Fri, 07 May 2021 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 07 May 2021 07:49 PM IST
सार

बुधवार सुबह लोग यमुना तटबंध में सैर करने गए। तभी उन्हें दो शव नदी की तलहटी में उतराते दिखाई दिए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Dead bodies found in Yamuna river in Hamirpur
यमुना पुल की रेलिंग से नदी में बहते शव को देखते पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में यमुना नदी में दो शव बहते बहते नदी की तलहटी किनारे लग गए। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में इन शवों का जल प्रवाह किया जाना सामने आया है। साथ ही कानपुर जिले के सीमावर्ती थाना सजेती पुलिस को सूचित कर मामले की जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लोग यमुना तटबंध में सैर करने गए। तभी उन्हें दो शव नदी की तलहटी में उतराते दिखाई दिए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि शहर किनारे यमुना नदी बहती है। उस पार कानपुर नगर की सीमा शुरू हो जाती है। बताया कि उस पार गांव के लोग शवों को बिना जलाए जल प्रवाह कर देते हैं और शव पानी में बहते-बहते आ जाते हैं। बताया कि मौके पर शहर कोतवाल को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पता चला कि कानपुर की सीमा की तरफ से एक ट्रैक्टर में दो शवों का लाकर उनका यमुना नदी में अंतिम संस्कार किया गया है। कहा कि नदी में बहने वाले शव अज्ञात नहीं है। फिर भी उन्होंने कानपुर नगर के संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed