{"_id":"6924abb3a0e8a4fc0e0342ea","slug":"daughter-trapped-nine-days-before-weddingdaughter-trapped-nine-days-before-wedding-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132887-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पुत्री की शादी के नौ दिन पहले की फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पुत्री की शादी के नौ दिन पहले की फंदा लगाया
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बस स्टैंड निवासी तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने मानसिक तनाव के चलते सुबह घर के कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। तीन दिसंबर को बेटी की शादी है।
कस्बे के बस स्टैंड के निवासी रामशरण सोनकर (56) की पुत्री काजल की शादी तीन दिसंबर को है। बारात बांदा शहर से आनी है। घर में शादी की तैयारियां जारी थी। पत्नी कमला देवी मायके शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर गई थी। घर पर बेटी काजल ही मौजूद थी। सुबह रामशरण ने पुत्री से कहा कि खाना बनाओ तहसील जाना है। पुत्री के खाना बनाने में मशगूल हो जाने पर कर्मी ने फंदा लगा लिया। खाना तैयार होने के बाद जब पुत्री पिता को बुलाने कमरे में पहुंची तो देखकर दंग रह गई। पुत्री के शोर मचाने पर बगल में रहने वाले बड़े भाई व अन्य लोग भाग कर पहुंचे और कुंडे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।