{"_id":"615f317b8ebc3e626637cb0a","slug":"dap-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6569201105","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की एक रैक महोबा आई, 1200 एमटी डीएपी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी की एक रैक महोबा आई, 1200 एमटी डीएपी मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गुरुवार को 1620 एमटी डीएपी खाद की एक रैक महोबा आ गई है। इसमें 1200 एमटी खाद जिले को मिली है। इसे सहकारी समितियों के जरिये किसानों को वितरित कराई जाएगी।
रबी अभियान में दलहन व तिलहन फसलों की बुवाई को किसान खाद पाने को समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। खाद का ट्रक आते ही कुछ घंटों में बिक्री हो जाती है। ऐसे में सैकड़ों किसान खाद न मिलने पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगा रहे हैं। वहीं सहकारिता विभाग 2645 एमटी डीएपी व 111 एमटी एनपीएस खाद उपलब्ध होने का दावा कर रहा है। यूरिया भी 1266 एमटी उपलब्ध है।
1200 रुपये में लें डीएपी की बोरी
डीएपी खाद का 1025 एमटी स्टाक मौजूद है। गुरुवार को एक रैक 1620 एमटी खाद और महोबा आई है। किसानों को 1200 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही है। एनपीएस खाद 111 एमटी का स्टाक उपलब्ध है। इसका बिक्री रेट 1050 रुपये निर्धारित है। ये खाद दलहनी व तिलहनी फसलों सरसों, मटर, चना आदि फसलों के लिए उपयोगी है। यूरिया खाद की अभी मांग कम है। समितियों में 1266 एमटी खाद स्टाक में है।