{"_id":"6abd4dc25f037696af0b5556","slug":"damaged-tin-sheds-and-lights-have-not-been-repaired-for-four-months-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145737-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चार माह से टूटे टिनशेड और लाइटों की नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चार माह से टूटे टिनशेड और लाइटों की नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के कलौलीजार गांव में देवी जी मंदिर परिसर के पास जिला पंचायत का टिनशेड और हाईमास्ट लाइटें करीब चार माह से टूटी पड़ी हैं। 27 मई को आई तेज आंधी-तूफान में ये क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मरम्मत न होने से ग्रामीणों, दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीण श्याम दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को यहां सब्जी बाजार लगता है। बारिश के दौरान देवी जी मंदिर परिसर में पानी भर जाता है जिससे बाजार लगाना मुश्किल होता है। नवरात्र में इसी परिसर में मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। टिनशेड के नीचे बच्चों और बाहर से आने वाले कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते थे। टिनशेड गिरने के कारण दुकानदार ललपुरा-मवई मार्ग पर दुकानें लगाने को मजबूर हैं। इससे आवागमन भी प्रभावित होता है।
ग्रामीण जितेंद्र कुमार, भारत, छोटू सिंह, फत्तेखा, रामकृपाल और रामबाबू ने प्रशासन से टिनशेड की मरम्मत कराने की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि लाल दीवान ने बताया कि संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी थी। हालांकि अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।