फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   daily workers went to thier homes by bus

साइकिल से जा रहे श्रमिकों को रोक बस में बैठाया

Wed, 20 May 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
daily workers went to thier homes by bus
राठ में बंगलूरू से उन्नाव साइकिलों से जा रहे श्रमिकों को तहसीलदार श्यामनारायण शुक्ला ने बस में बैठाकर रवाना किया। उन्नाव जनपद के करवांसा निवासी मनोज, अमित, संजू, मुकेश, परियर निवासी बाबू, बन्ने, टपरा निवासी नन्हके व संजय कुमार, पृथ्वी खेड़ा निवासी रामखिलावन, उन्नाव निवासी स्वामीदीन, मुनाखेड़ा निवासी रामचंद्र तथा धानखेड़ा निवासी केशन ने बताया बंगलूरू में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद कोई साधन न मिलने पर साइकिल से अपने घरों के लिए निकल पडे़। कस्बे से गुजरते वक्त तहसीलदार श्यामनारायण शुक्ला ने सभी को रोककर डॉक्टरी परीक्षण कराया और बस से रवाना किया। उधर, मुख्यालय में बुधवार को हाईवे स्थित कुछेछा के पास संत निरंकारी सत्संग भवन से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों ने 40 बसों में सवार एक हजार यात्रियों को लंच पैकेट व पानी वितरित किया।
विज्ञापन

बसों में मौजूद करीब 200 बच्चों को मीठा दूध भी दिया गया। निरंकारी भवन के संयोजक क्रांति कुमार व सेवादल संचालक रामप्रकाश के निर्देशन में पिछले दो माह से 40 हजार निर्बल, असहाय लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। इस मौके पर वीके निगम, डा. राजपाल, सुनीता निषाद, उमाशंकर, गुरुप्रसाद, नीरज, सुरेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed