फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Daily Traffic Jams Persist; Traffic Department Reduced to Issuing Fines

Hamirpur News: रोजाना लग रहा जाम, चालान तक सिमटा यातायात विभाग

Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daily Traffic Jams Persist; Traffic Department Reduced to Issuing Fines
फोटो 12 एचएएमपी 31- शहर के किंग रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : सांकेतिक
हमीरपुर। जिले के बाजारों में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। यातायात विभाग की ओर से नियमित चालान की कार्रवाई किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से बाजारों में भी परेशानी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर कस्बों तक सड़कें दिनभर वाहनों के दबाव से जूझ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पार्किंग और अधिकृत ऑटो स्टैंड के अभाव के कारण हो रही है। जिले की तीनों निकायों व चार नगर पंचायतों में करीब 10 हजार से अधिक ऑटो संचालित हो रहे हैं लेकिन एक भी अधिकृत ऑटो स्टैंड नहीं बना है। इसके चलते 20 से अधिक प्रमुख स्थानों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


जिले में सदर और मौदहा व राठ नगर पालिका के अलावा सुमेरपुर, कुरारा, मुस्करा, सरीला और गोहांड नगर पंचायत शामिल हैं। इन निकायों में छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 100 से अधिक सड़कें हैं। एआरटीओ विभाग के अनुसार जिले में लगभग 10 हजार ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद किसी भी नगर क्षेत्र में ऑटो चालकों के लिए समुचित स्टैंड की व्यवस्था नहीं है। स्टैंड के अभाव में चालक बाजारों और व्यस्त चौराहों पर ही सवारी बैठाने और उतारने लगते हैं। इससे निकाय क्षेत्रों के करीब 20 प्रमुख स्थानों पर प्रतिदिन जाम लगता है। कई बार ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है। मुख्यालय में रोडवेज बस स्टैंड तो है लेकिन निजी बसों और ऑटो के लिए अलग से कोई स्टैंड नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन नगर में रहती जाम की स्थिति

मुख्यालय व्यापारियों का केंद्र है लेकिन यहां एक भी वाहन स्टैंड नहीं है। सभी वाहन सड़क की पटरियों पर पार्क किए जाते हैं। आटो, ई-रिक्शा के कारण आए दिन नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। यह समस्या गंभीर है। इसे जिले के उच्चाधिकारी को संज्ञान में लेना चाहिए। - धर्मेंद्र खरे, रमेड़ी हमीरपुर।

वाहन स्टैंड न होने से जनमानस को परेशानी

वाहन स्टैंड न होने के कारण आम जनमानस को परेशानी होती है। सड़क पर ही ऑटो चालक सवारी बैठाते और उतारते हैं। निजी वाहनों के लिए स्टैंड नहीं है। स्टैंड होने से आवागमन में आसानी होगी। - राधा कृष्ण गुप्ता, मौदहा।

शहर में कहीं भी ऑटो स्टैंड नहीं है। ऑटो चालकों का चालान व सीज की कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी यह लोग मनमानी करते हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अशित कुमार, यातायात प्रभारी।


शहर में कहीं भी ऑटो स्टैंड नहीं है। ऑटो चालकों का चालान व सीज की कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी यह लोग मनमानी करते हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अशित कुमार, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed