फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dabang entered the house by breaking the door, firing on the farmer

दरवाजे तोड़ घर में घुसे दबंग, किसान पर झोंका फायर

Wed, 11 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dabang entered the house by breaking the door, firing on the farmer
सरीला। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंगों ने किसान पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दबंग मौके से भाग निकला। किसान की तहरीर पर पुलिस ने
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला किसान के खेत से जबरन बालू निकालने का बताया जा रहा है।
जलालपुर थाने के भेड़ी डांडा गांव निवासी रामफल द्विवेदी ने बताया जालौन जिले के पथरेटा में उनकी कृषि भूमि है। रविवार को पथरेटा गांव में उसके खेत पर बालू खनन हो रहा था, उन्होंने मना किया तो गांव के रामकुमार व बऊवा खेत पर दावा करने लगे। नाप कराने की बात कहने पर गालीगलौज कर भगा दिया। आरोप है कि दोपहर दो बजे कुलदीप द्विवेदी दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गया, तमंचे से जानलेवा हमला किया। बचाव में उन्होंने भी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। जिस पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चला गया।
जलालपुर एसओ विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप, राजकुमार व बऊआ के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed