{"_id":"5749eb794f1c1b6f486915eb","slug":"czech-farmers-opposes-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक काटने का किसानों ने किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक काटने का किसानों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 29 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय में किसानों के बीच चकबंदी अधिकारी से वार्ता करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमेरपुर विकासखंड के कंजौली मौजे में की गई चकबंदी से किसानों में नाराजगी है। शनिवार को गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कंजौसी निवासी किसान गयादीन, मोतीलाल पाल, प्रेमप्रकाश, मिथलेश, कमलेश, ओमप्रकाश, धनीराम, बुद्विलाल, रामखिलावन सहित अन्य ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि मौजूदा समय में गांव में चकबंदी चल रही है।
विज्ञापन
चक बंदी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। उनके चक ऐसे स्थानों पर दिए गए हैं जहां भूमि उपजाऊ नहीं है जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो सकता है। वह लोग चक बंदी कर्मचारियों से कई बार फरियाद लगा चुके हैं लेकिन उनके चक नहीं बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से नए सिरे से चकबंदी कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि चकों में परिवर्तन नहीं किया गया तो वह लोग भूख हड़ताल करेंगे। इस मामले में जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने चकबंदी अधिकारी को बुलाया और इस मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन