{"_id":"62b9f60867556d3fad0ddcac","slug":"cultural-hamirpur-news-knp7046281177","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 जोड़ों ने थामा जीवनभर के लिए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 जोड़ों ने थामा जीवनभर के लिए हाथ
विज्ञापन
सुमेरपुर में नव वर वधू को प्रमाण पत्र देते पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 44 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना। एक जोड़े ने निकाह कुबूल किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वर-वधू को प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव मौजूद रहे। पं.धर्मेंद्र शास्त्री, विनीत शुक्ला व भूपेंद्र पांडेय ने हिंदू रीति रिवाज के तहत विवाह संस्कार कराए। काजी नूर मोहम्मद ने निकाह कराया। ब्लाक प्रधान संघ परिवार की ओर से सभी जोड़ों को एक सीलिंग फैन व घड़ी उपहार स्वरूप दी गई। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने वर-वधू को प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद दिया।
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल, खंड विकास अधिकारी भीमसेन, प्रधान संघ अध्यक्ष सविता मौजूद रहीं। गोहांड प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 78 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें विकासखंड क्षेत्र के 64, मुस्करा तीन, सरीला के छह व राठ क्षेत्र के पांच जोड़े शामिल रहे। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेशचंद्र , बीडीओ पीडी राजपूत, ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने वर व वधू को आशीर्वाद दिया।