{"_id":"61c8b0a44335ac7bff3c1ceb","slug":"cultural-hamirpur-news-knp6718743142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर-पौथिया। भभौरा में धनहा बाबा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के पहले गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कन्नौज से आए कथा व्यास कुलदीप कृष्ण शुक्ल ने कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने मात्र से व्यक्ति का कल्याण होता है।
श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले ग्राम प्रधान बिट्टो सिंह की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली। गणेश पूजन व कलश स्थापना कराने के बाद कथा व्यास कुलदीप कृष्ण शुक्ल ने कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा में गौरव सिंह, डॉ.बलवान सिंह, रविंद्र पाल, गौरीशंकर, पंकज सिंह, कौशल सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, पौथिया गांव के अनुसार झाड़ू बाबा मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा शुभारंभ के पहले कलशयात्रा निकाली गई। कथा वाचक सुमन शास्त्री ने भगवान के पद चिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, राजेंद्र श्रीवास, सत्तीदीन प्रजापति, प्रधान प्रतिनिधि आशीष सचान, पूर्व प्रधान आनंद अशोक सचान, शिवकुमार निषाद, शंकर निषाद, बीरसिह निषाद, सुनीत सचान आदि मौजूद रहे।