फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural

आयुष गुप्ता व प्रियंका द्विवेदी को मिला पहला स्थान

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
cultural
राठ। नगर के जीआरवी इंटर कालेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग में आयुष गुप्ता और सीनियर में प्रियंका द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में जीआरवी इंटर कालेज राठ के आयुष गुप्ता प्रथम, बाल मंदिर इंटर कालेज राठ के वरनेंद्र ने द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल बजेहटा हमीरपुर के आर्यन पांडेय व सुमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी हमीरपुर की प्रियंका द्विवेदी प्रथम, जीआरवी राठ के योगेंद्र सिंह व पियूष द्वितीय व श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज हमीरपुर के यश श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 5 हजार, द्वितीय स्थान पर 3 हजार व तृतीय स्थान पर दो हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं एक-एक हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ.विनोद सिंह यादव, डॉ.सरजू नारायण व संतोष कुमार यादव रहे। मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुरेश चंद्र शुक्ला ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विजय द्विवेदी, सुनील गुप्ता, राजीव कुमार वर्मा, हेमंत सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, कुलदीप सक्सेना, जितेंद्र सोनी, दिनेश कुमार, कपिल राजपूत, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed