{"_id":"5fea17698ebc3e08bc1983a0","slug":"cultural-hamirpur-news-knp6026548121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष में आयोजनों को लेकर प्रशासन चौकन्ना, कोविड-19 की गाइडलाइन की जारी, अनुमति लेक करना होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष में आयोजनों को लेकर प्रशासन चौकन्ना, कोविड-19 की गाइडलाइन की जारी, अनुमति लेक करना होगा आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नववर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर शासन के निर्देश पर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने गाइडलाइन जारी की है। कोरोना महामारी के कारण बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। आयोजकों को प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में कोविड-19 का पूरी तरह से पालन करना होगा और गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम करना होगा।
डीएम ने बताया किसी बंद स्थान हाल, कमरे में कार्यक्रम की होने की स्थित में निर्धारित क्षमता के 50 फीसदी व्यक्ति ही एक समय में कार्यक्रम मेें शामिल हो सकेंगे। खुले स्थान में कार्यक्रम होने की स्थित में क्षेत्रफल के 40 फीसदी से कम क्षमता में लोग मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर का उपयोग करने पर कार्यक्रम की अनुमति मिलेगी।
उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी के लिए यूपी 112 कर्मियों को लगाए जाने, भड़काऊ बयानबाजी को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने, नववर्ष कार्यक्रम के दौरान रात में दोपहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश हैं। डीएम ने कहा बेहतर होगा लोग नववर्ष कार्यक्रम सार्वजनिक स्थानों में न मनाकर घरों में मनाएं। उन्होंने कहा मदिरा की दुकानों व बार आदि के आसपास पर्याप्त पुलिस का प्रबंध कर अराजकतत्वों पर निगरानी रखी जाए।