{"_id":"5fb6b08c8ebc3e9bb925a972","slug":"cultural-hamirpur-news-knp595065379","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण की मिशाल थीं झांसी की रानी, वीरांगना लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर नगर पालिका में हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण की मिशाल थीं झांसी की रानी, वीरांगना लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर नगर पालिका में हुई गोष्ठी
विज्ञापन
राठ में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर नमन करते नपा अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। प्रथम स्वाधीनता संग्राम की नायिका महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव गुुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं नागरिकों ने रानी गेट दीपकों से जगमगाया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने कहा महारानी लक्ष्मीबाई ने इतिहास में महिला सशक्तीकरण की मिशाल कायम की है। उनकी वीरता की गाथा अंग्रेज भी सुनाते हैं। नारियों के लिए वह प्रेरणा श्रोत हैं। ईओ केके मिश्रा ने कहा रानी का साहस व युद्ध कौशल देख अंग्रेज अफसर भी कांप जाते थे। वीरगति को प्राप्त करने के बाद भी उनका शरीर अंग्रेजों के हाथ नहीं लग पाया था। गोष्ठी में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी व सभासद मौजूद रहे हैं। वहीं देर शाम रानी लक्ष्मीबाई गेट पड़ाव चौराहा पर समाजसेवियों व नागरिकों ने दीपदान किया। जिसमें रानी गेट व आसपास सैकड़ों दिए जलाकर वीरांगना लक्ष्मीबाई को नमन किया। इससे पूर्व नगर पालिका द्वारा घोड़े पर सवार महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की सफाई कराई गई।
राठ संवाद के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरांगना लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव पर गोष्ठी का आयोजन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर झांसी की रानी को नमन किया। इस मौके पर नगर मंत्री शिवम सक्सेना, मेहर प्रताप सिंह, संस्कार गुप्ता, व्योम गुप्ता, संजय प्रजापति, सुमित सोनी, जतिन मिश्रा, रोहित सोनी आदि मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार सिसोलर स्थित किशनूबाबू शिवहरे महाविद्यालय में लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. भवानीदीन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर डा. लालता प्रसाद, नेहा यादव, अखिलेश सोनी, आनंद विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार यादव, राजकिशोर आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. रमाकांत पाल रहे।
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई
गहरौली। स्व. श्रीपूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय समिति के निदेशक डा. लोकेंद्र नाथ पांडेय ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता भी सुनाई। शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने उनके जीवन पर आधारित संस्मरण के माध्यम से उनकी बेबाक छवि एवं कूटनीति की सीख दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डा. मनीष द्विवेदी ने उनके बाल्यकाल पर चर्चा की। कला संकाय के विभागाध्यक्ष आकाशदीप मिश्रा ने उनके मनु से लेकर लक्ष्मीबाई एवं काशी से लेकर झांसी तक के ऐतिहासिक सफर व नाना साहब तात्या टोपे इत्यादि स्वतंत्रता सेनानियों के के संघर्ष की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रवक्ता डा. दिलीप गुप्ता, अजीत द्विवेदी, शुभांशु गौतम, शैलेंद्र राजपूत, अजय प्रताप तिवारी, शेषनाथ गुप्ता, शशिकांत त्रिपाठी, अंकित बाजपेयी, मनोज द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, पारुल द्विवेदी, सुधा आदि रहीं। (संवाद)
इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
मौदहा। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की कांग्रेसियों ने जयंती मनाई। कार्यक्रम में नेताओं ने इंदिरा गांधी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कस्बे के बांकी तलैया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर विद्यालय में कांग्रेसी नेताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक और कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशाराम अहिरवार ने किया। जिला सचिव शहजादा चिश्ती गांधी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के हालात को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दुर्गा देवी, गोहांड ब्लाक प्रभारी शफकत उल्ला राजू, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान, डा. शाहिद अली, मो. जाकिर बब्बन, गुलाम मुर्तजा साबरी आदि रहे। मुख्यालय में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में कांग्रेसियों ने महारानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलम निषाद ने की। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा अंग्रेजों की गुलामी की दासता से समूचा भारतवर्ष कराह रहा था। तब अंग्रेजों के विरुद्ध लक्ष्मीबाई ने क्रांति की अलख जगाई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष निषाद ने कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर जिला सचिव स्वतंत्र सिंह, जितेंद्र शरण द्विवेदी, मुकेश द्विवेदी, डा. चंद्रशेखर निषाद, ओमप्रकाश निषाद, सुभाष यादव, राधा निषाद, कमला कुटार आदि रहे। (संवाद)